आचार संहिता के उल्लंघन के तुरंत शिकायत करने के लिए हेल्प नंबर जारी किये हैं और अन्य खबरें

भाजपा ने हाइटेक रथ किए रवाना , चुनाव प्रचार के लिए
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश कार्यालय से हाईटेक प्रचार रथो को दी हरी झंडी

भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने गरीबों की जिंदगी बदलने का कार्य किया है। विकास और जनकल्याणकारी कार्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार ने विकास के नये आयाम स्थापित किए हैं। प्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया है। 2003 के दुरावस्था के दौर के मध्यप्रदेश और आज के वर्तमान विकसित मध्यप्रदेश का अंतर स्पष्ट दर्शाता है कि विकास सिर्फ भाजपा सरकार ही करती है। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आज यहां से हर बूथ में भाजपा के 10 प्रतिशत वोट बढ़ाने का संकल्प लेकर जनता के बीच जाएं। नरेला विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर कमल खिलेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने आज अशोका गार्डन के नरेला विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का शुभारंभ करते हुए कही।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश भर में कहीं भी हो रही आचार संहिता के उल्लंघन के तुरंत शिकायत करने के लिए हेल्प नंबर जारी किये हैं जो 24 घंटे सेवा में उपलब्ध रहेंगे।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष श्री के.के. मिश्रा ने बताया कि 9039014141, 8982714141, 9039241414 और 8982494141 मोबाईल नंबर कांग्रेस पार्टी ने जारी किये हैं। इन नंबरों पर आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत तुंरत दर्ज करायी जा सकेगी। यह सभी फ़ोन नम्बर्स कांग्रेस पार्टी के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के लिए हेल्प लाईन नम्बर्स हैं, जो 24 घंटे चालू रहेंगे।

छत्तीसगढ़ में चुनाव (Assembly Election) कांग्रेस ने पहली सूची में 30 नामों का ऐलान किया. इसके बाद बुधवार शाम को 53 और नाम घोषित (CG Congress Candidate 2nd List) किए गए. इसी के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 83 नाम मैदान में उतर गए हैं. जबकि, 7 सीटों पर अभी प्रत्याशी उतारना बाकी है. दूसरी लिस्ट में पार्टी ने 10 विधायकों के टिकट काट लिए गए हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जगदलपुर और कोंडागांव में जनसभाओं को संबोधित करेंगे, वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बस्तर जाएंगे.

मिनी बॉम्बे के नाम से मशहूर इंदौर शहर में टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम दिलीप जोशी और मुनमुन दत्ता नजर आ रहे हैं. गरबा कार्यक्रम में शामिल होंगे.

One thought on “आचार संहिता के उल्लंघन के तुरंत शिकायत करने के लिए हेल्प नंबर जारी किये हैं और अन्य खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *