जाने माने फिटनेस एक्सपर्ट जयदीप शर्मा ने हासिल की महिलाओं, विशेष स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोग की ट्रेनिंग में विशेषज्ञता

एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए, फिटनेस ट्रेनर जयदीप शर्मा ने ISO-प्रमाणित YFOG अकादमी से दो विशेष सर्टिफिकेशन वर्कशॉप—’फीमेल फिटनेस’ (महिला फिटनेस) और ‘स्पेशल पापुलेशन’ (विशेष स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोग)—सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं।

इन नई योग्यताओं के साथ, शर्मा अब महिला क्लाइंट्स के साथ-साथ विशिष्ट स्वास्थ्य स्थितियों के कारण अनुकूलित (customized) व्यायाम योजनाओं की आवश्यकता वाले व्यक्तियों के लिए भी सुरक्षित, प्रभावी और विशेष ट्रेनिंग मॉड्यूल डिजाइन करने में सक्षम हो गए हैं। इससे पर्सनल ट्रेनिंग के मानकों में और सुधार होगा।

ये प्रमाण पत्र YFOG अकादमी के विभागाध्यक्ष (HOD) प्रोफेसर विकास दुबे के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और autorization (प्राधिकरण) के तहत प्रदान किए गए। प्रोफेसर दुबे, , IBM और Dell जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अपने कॉर्पोरेट अनुभव को एक्सरसाइज साइंस (व्यायाम विज्ञान) में लाए हैं। वह वर्तमान में YFOG अकादमी में HOD के रूप में कार्यरत हैं और गोल्ड्स जिम फिटनेस इंस्टीट्यूट (GGFI) में लेक्चरर भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *