न तारीख न फिर आना का बहाना- शिकायतों का मौके पर ही निराकरण करने का प्रयास मध्यप्रदेश सरकार का –

मध्यप्रदेश में अब सरकार राज्य में युवाओं और आमजनों की समस्या का त्वरित निदान करने के लिए हर शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की शुरुआत करेगी। हर शुक्रवार को इस अभियान के दौरान न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि कलेक्टर और अन्य मैदानी अधिकारी फील्ड में जाएंगे और लोगों की समस्याओं को जानकर समाधान करेंगे। इसके लिए मंत्रियों को भी प्रभार के जिलों में जाने के लिए कहा गया है।

शुक्रवार को मंत्रालय और जिला व संभाग स्तर पर कोई बड़ी बैठक नहीं होगी।

कैबिनेट के फैसलें- सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, आयुष्मान योजना, जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी, खाद-बीज से संबंधित विषयों और अन्य मामलों पर फोकस किया जाएगा।

सभी जनप्रतिनिधि, मंत्री विधायक मैदान में जाकर लोगों की समस्या सुनेंगे। इसमें अधिकारियों की पूरी टीम भी जाएगी।

भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, इंदौर में फास्ट ट्रैक कोर्ट- पेपर लीक और युवाओं के संबंधित मामलों का तीन माह में निराकरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *