मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल,

Bhopal -पेट्रोल डीज़ल के संबंध प्रशासन द्वारा जारी SOP

हालांकि भोपाल के पास मिसरोद के एक पेट्रोल पंप पर लंबी कतार देखी गई, और पीथमपुर के एक पेट्रोल पंप पर लोगों का कहना है पिछले दो दिनों से पेट्रोल नही मिला. दोनों शहरों के अन्य स्थनों पर पेट्रोल पंप पर सामान्य स्थिति नजर आई. प्रशासन के जारी बयानों के मुताबिक ..

मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल

Bhopal -पेट्रोल डीज़ल के संबंध प्रशासन द्वारा जारी SOP

हालांकि भोपाल के पास मिसरोद के एक पेट्रोल पंप पर लंबी कतार देखी गई, और पीथमपुर के एक पेट्रोल पंप पर लोगों का कहना है पिछले दो दिनों से पेट्रोल नही मिला. दोनों शहरों के अन्य स्थनों पर पेट्रोल पंप पर सामान्य स्थिति नजर आई. प्रशासन के जारी बयानों के मुताबिक ..

मांगलिया डिपो से पेट्रोल पम्पो पर आज भी पहुँचा पर्याप्त पेट्रोल-डीजल

आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल और डीजल अपने वाहन में भरवायें-नागरिकों से अपील
इंदौर, 26 मार्च 2026
इंदौर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे तक मांगलिया डिपो से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 24 टैंकर लोरियां, भारत पेट्रोलियम की 34 तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 15 टैंकर लोरियां “कुल 73 टैंकर लॉरी” विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हो चुकी हैं। डिपो पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है और पूरी क्षमता के साथ टैंकरों को भरा जा रहा है।
जिला प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे से ही सक्रिय होकर मांगलिया डिपो तथा फील्ड के पेट्रोल पंपों का सतत निरीक्षण कर रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह अपना इंडेंट लगाने की अग्रिम कार्रवाई करेंगे और किसी प्रकार से पेट्रोल पंप ड्राइ ना रहे इसकी समुचित तैयारी सेल्स ऑफिसर तेल कंपनियों एवं पंप संचालक करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला प्रशासन द्वारा यह भी सख्त निर्देश सभी पंप संचालक को और ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर को दिए गए हैं कि किसी प्रकार से पेट्रोल डीजल केन बोतल आदि में नहीं देंगे, ऐसा करने वाले संचालक और उनके कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें। जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा आपूर्ति पूरी तरह व्यवस्थित रूप से जारी है।

Bhopal -पेट्रोल डीज़ल के संबंध प्रशासन द्वारा जारी SOP

वर्तमान में सोशल मीडिया एवं अन्य संचार माध्यमों से जिले में पेट्रोलियम पदार्थों (पेट्रोल/डीजल) की कमी के संबंध में कतिपय भ्रामक एवं आधारहीन सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। इन अफवाहों के कारण जनसाधारण में अनावश्यक भय (Panic) व्याप्त हो रहा है, जिससे पेट्रोल पंपों पर अत्यधिक भीड़ एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने की संभावना है।

अतः जिले में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, लोक शांति बनाए रखने एवं भ्रामक तथ्यों के प्रसार को रोकने हेतु आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, निम्नानुसार मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू करने के आदेश जारी करता हूँ:-

  1. सूचना प्रबंधन एवं सोशल मीडिया मॉनिटरिंग-
  • आधिकारिक सूचना का प्रसार- जिला जनसंपर्क अधिकारी (PRO) प्रतिदिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) से समन्वय कर जिले के उपलब्ध स्टॉक की स्थिति का बुलेटिन जारी करेंगे। 41
  • अफवाह खंडन सेल-सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल (पुलिस विभाग) द्वारा भ्रामक पोस्टों को चिन्हित कर तत्काल उनका आधिकारिक खंडन जारी किया जाएगा।
  • सोशल मीडिया लिसनिंग यूनिट- पुलिस आयुक्त नगरीय पुलिस एवं पुलिस अधीक्षक देहात के अधीन कार्यरत साइबर सेल और जनसंपर्क विभाग (PRO) की एक संयुक्त टीम सोशल मीडिया (WhatsApp, Facebook, X, Instagram) पर 24/7 निगरानी रखेगी।
  • कीवर्ड अलर्ट:- पेट्रोल खत्म, हड़ताल, चक्का जाम, कमी जैसे कीवर्ड्स वाली पोस्ट को तत्काल चिन्हित कर रिपोर्ट किया जाएगा।
  • ‘FACT CHECK’ स्टैम्प सोशल मीडिया पर वायरल हो रही भ्रामक पोस्टों के स्क्रीनशॉट पर लाल रंग से असत्य / भ्रामक (FAKE) का स्टैम्प लगाकर उसे आधिकारिक हैंडल्स से पुनः प्रसारित किया जाएगा।
  • ग्रुप एडमिन की जिम्मेदारी व्हाट्सएप ग्रुपों में भ्रामक खबर पाए जाने पर संबंधित ग्रुप एडमिन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही की जावेगी।
  • अस्थाई प्रतिबंध – यदि स्थिति गंभीर होती है, तो भ्रामक प्रचार करने वाले विशिष्ट सोशल मीडिया हैंडल्स को ब्लॉक करने हेतु संबंधित प्लेटफॉर्मस को लिखा जाएगा।

दंडात्मक कार्यवाही- भ्रामक सूचनाएं / अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों एवं संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353 (सार्वजनिक शांति भंग करने हेतु उकसावा) एवं IT Act के तहत कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

  1. अनुश्रवण एवं प्रवर्तन (Monitoring & Enforcement)-
  • प्रत्येक अनुभाग में SDM, ACP/SDOP एवं तहसीलदार की एक संयुक्त टीम निरंतर भ्रमणशील रहेगी।
  • जिला आपूर्ति अधिकारी एवं उनकी टीम निरंतर भ्रमणशील रहेगी एवं शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगी।
  • किसी भी पेट्रोल पंप द्वारा कृत्रिम किल्लत (Hoarding) पैदा करने या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय करने की स्थिति में संबंधित पंप का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाएगा।

3 जनसाधारण हेतु अपील-

  • जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक सुरक्षित है। नागरिकगण धैर्य रखें और अफवाहों पर ध्यान न दें। अनावश्यक भंडारण कर कृत्रिम संकट की स्थिति निर्मित न करें।